BCA karne ke fayde | BCA करने के फायदे । BCA के बारे में संपूर्ण जानकारी

BCA करने के फायदे, योग्यता (qualification), salary, कुछ प्रमुख कंपनियो के नाम

BCA karne ke fayde | BCA करने के फायदे । BCA के बारे में संपूर्ण जानकारी

आज के इस लेख में हम BCA करने के फायदे को जानने वाले हैं। हम जानने वाले हैं, कि लोग BCA क्यों करते है। और BCA करने पर उनका करियर कैसा हो सकता है। साथ ही BCA करने के बाद उनके करियर में क्या क्या फ़ायदे हो सकते हैं।

 

वर्तमान में IT सेक्टर (wikipedia) काफी तेजी से अग्रसर हो रहे हैं। जिसके चलते IT सेक्टरों में कंप्यूटर एक्सपर्ट , कंप्यूटर इंजीनियर, सॉफ्टवेयर डेवलपर  और कंप्यूटर से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी को रखने वाले व्यक्तियों की तलाश रहती हैं। जोकि IT सेक्टरों में इन सभी की कमियों को पूरा कर सकते हैं। और इन सभी के कारण ही इंटरनेट पर आए दिन इंटरनेट टेक्नोलॉज़ी से जुड़े कई प्रकार के आविष्कार होते रहते हैं। इंटरनेट टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले अधिकांश लोग BCA के कोर्स को पसंद करते हैं

 

तो चलिए दोस्तों आज के इस लेख में हम BCA के फायदे से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी को संपूर्ण रुप से जानते है।

 

 

BCA क्या है?

 

BCA का फुल फॉर्म – बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन हैं

जैसा कि आप नाम से ही समझ चुके हैं, कि यह कोर्स कंप्यूटर से जुड़ा हुआ है ऐसा व्यक्ति जो कि कंप्यूटर में अपनी रुचि रखता है, वह BCA या  BCA से जुड़े कई प्रकार के कोर्स को करता है। BCA के कोर्स के द्वारा आपको पूर्ण रूप से कंप्यूटर क्षेत्र के लिए तैयार किया जाता है। वर्तमान समय में BCA की डिग्री अधिकतम युवाओं की पसंदीदा डिग्री बन रही है।

 

Bca karne ke fayde | BCA करने करने के क्या फायदे हैं?-

 

• अगर कोई व्यक्ति BCA का कोर्स करता है तो उसे कंप्यूटर फील्ड की स्नातक डिग्री मिलती है।

• BCA करने वाले व्यक्तियों को कंप्यूटर से जुड़ी कई प्रकार की खास जानकारी प्राप्त होती है जिसके चलते उन्हें अच्छे पैकेज या सैलेरी पर जॉब मिल जाती है।

• BCA करने के बाद आपको कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का ज्ञान हो जाता है जिसके चलते आप कोडिंग के द्वारा वेबसाइट, सॉफ्टवेयर, एप्लीकेशन, आदि बना सकते हैं।

• उच्च शिक्षा में आप MCA , MBA जैसे कंप्यूटर से जुड़े बड़े-बड़े कोर्स को भी कर सकते हैं,

• टेक्नोलॉजी का ज्ञान होने की वजह से आप खुद का कुछ भी स्टार्टअप Open कर सकते हैं

• अगर आपको BCA करने के बाद किसी कारण से नौकरी नहीं मिल रही है, तो आप Freelancing का वर्क भी कर सकते है। इसके अलावा और भी कई प्रकार के ऑप्शन आपके लिए मौजूद होते हैं।

 

BCA करने से हमे और क्या फायदे होते हैं?

 

BCA का मुख्य उद्देश्य सॉफ्टवेयर का होता है जिसमें आपको नए नए सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन बनाना सिखाया जाता है 

 

• वर्तमान समय में मौजूद सॉफ्टवेयर Youtube, facebook, instagram, whatsapp, Twitter इत्यादि हैं, इन सभी सॉफ्टवेयर का उपयोग वर्तमान में लगभग सभी इंटरनेट यूजर कर रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति खुद का सॉफ्टवेयर बनाना चाहता है, तो वह BCA के कोर्स को कर सकता हैं इससे फायदा यह होगा कि वह अपना खुद का कोई सॉफ्टवेयर बना सकता है। वर्तमान में आए दिन नए नए सॉफ्टवेयर लॉन्च किए जा रहे हैं और कंप्यूटर की टेक्नोलॉजी धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है। 

 

• हर एक IT कंपनी अच्छे से अच्छे कंप्यूटर इंजीनियर की तलाश में रहती है। और अगर आपने BCA कर रखी हैं, और आपको कंप्यूटर का संपूर्ण ज्ञान है आप किसी भी सॉफ्टवेयर को बना सकते हैं तो आपको तुरंत ही IT सेक्टर में जॉब मिल सकती है। कई बार तो हमें बड़े-बड़े आईटी सेक्टर कंपनियों में काम करने का मौका भी मिल सकता है।  इसमें कंपनी खुद आपको काम करने के लिए बुलाती हैं।

कुछ आईटी कंपनियां –

Google –

NIIT

Oracle

IBM

Infosys

Tata_consultancy service 

 

हमने आपको ऊपर कुछ IT कंपनियों के नाम बताए हैं। आपको इन बड़ी-बड़ी कंपनियों में भी नौकरी मिल सकती है। लेकिन ध्यान रहे केवल आपके पास डिग्री होने से ही कुछ नही होगा आपको कंप्यूटर से जुड़ी सभी जानकारियों  की जानकारी भी होनी चाहिए। उसके लिए आपको मेहनत  करनी होगी और कंप्यूटर एक्सपर्ट बनना होगा और फिर आपको बड़ी-बड़ी कंपनियों में बड़ी आसानी से जॉब मिल जाएगी।

 

BCA करने के लिए क्वालिफिकेशन –

 

BCA करने के लिए आपका 12वी पास होना अनिवार्य है। कॉलेजों में कई प्रकार के अलग-अलग नियम होते हैं,जिनमें कुछ कॉलेज तो आपको BCA का एडमिशन तब देते हैं  जब आपने गणित और साइंस से 12वी पास की होती हैं।

लेकिन वही कुछ ऐसे कॉलेज भी होते हैं, जोकि कॉमर्स और आर्ट्स के द्वारा पास की गई 12वीं पर भी BCA के लिए कॉलेज में प्रवेश दे देते हैं।

 

 

BCA करने से कितनी सैलरी मिल सकती है?

 

BCA जुड़ी कई प्रकार की खास जानकारी को हमने ऊपर जान लिया है, अब हम सैलरी के बारे में जानते हैं तो दोस्तों BCA करने के बाद आपको कंप्यूटर से जुड़ी कई प्रकार की जानकारी हासिल हो जाती है उसके बाद सैलरी में आपको शुरुआती दौर में लगभग 2 लाख से 3 लाख या उससे कुछ कम ज्यादा तक की सैलरी प्रतिवर्ष दी जा सकती है। कुछ बड़े कॉलेज और यूनिवर्सिटी भी होते हैं, जिनके जरिए अगर आप इस कोर्स को करते हैं तो आपको अधिक सैलरी भी दी जा सकती है। समय के साथ आपकी सैलरी में भी बढ़ोतरी की जाती है।

 

FAQ

Q.1 क्या BCA करना चाहिए?

Ans – अगर कोई व्यक्ति कंप्यूटर फील्ड में अपनी रुचि रखता है, तो वह BCA कर सकता है। 

 

Q.2 क्या वर्तमान में कई युवा BCA कर रहे हैं?

Ans- जी हां दोस्तों वर्तमान समय में कई युवाओं के द्वारा अपने करियर के लिए BCA का चुनाव किया गया है, क्योंकि वर्तमान में टेक्नोलॉजी काफी बढ़ रही है, जिसके चलते IT सेक्टर में नौकरी मिलने के अधिक चांस होते हैं।

 

 Q.3 क्या BCA करने के बाद इससे भी और एडवांस लेवल के कोर्स होते हैं?

Ans.- तो जी हां दोस्तों BCA करने के बाद भी और भी कई प्रकार के  कोर्स होते हैं, जिन्हें भी आप कर सकते हैं। जैसे की MCA, MBA, MSC, MCSA इत्यादि इनके अलावा और भी कई प्रकार के कोर्स होते हैं, जो कि कंप्यूटर फील्ड से ही जुड़े होते हैं।

 

Q.4 BCA कितने साल का होता है?

Ans- BCA का कंपलीट कोर्स करने के लिए आपको 3 साल लगते हैं।

 

Q.5 – क्या कोई व्यक्ति 10 वी के बाद BCA कर सकता है?

Ans- जी नहीं दोस्तों BCA का कोर्स करने के लिए 12th पास होना अनिवार्य है।

 

निष्कर्ष –

तो दोस्तों आज के इस लेख में आपने BCA करने के फायदे (bca karne ke fayde) के साथ-साथ इसके लिए आवश्यक योग्यता, salary तथा विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी हासिल की। हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण  साबित हुआ होगा अगर आपके पास BCA से जुड़े कुछ भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। साथ ही आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें जिससे कि उन्हें भी पता चल सके कि BCA के क्या क्या फ़ायदे होते हैं। कोई भी व्यक्ति जो BCA में अपना करियर बनाना चाहता है, वह BCA की संपूर्ण जानकारी को जानकर BCA में अपना करियर बना सकता हैं।

 

 इसे भी पढ़ें

 

जॉब के साथ बिजनेस कैसे करें?| 21 जबरदस्त side business idea

Moj App क्या है? इससे पैसे कैसे कमायें?

पैसा कमाने वाला ऐप

Meesho App क्या है? | Meesho App से पैसे कैसे कमाएं? 

Leave a Comment