इस पेड़ से करें लाखों की कमाई जानिए कैसे

दोस्तों आज के इस समय में हम आपको एक ऐसे पेड़ की जानकारी देंगे जोकि धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रही है और इसकी खेती निरंतर बढ़ती जा रही है, इस पेड़ का नाम है नीलगिरी या यूकेलिप्टस। इसकी खेती धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रही है।  नीलगिरी हर्बल या औषधिय फसल है इसकी पत्तियां और तेल दोनों ही औषधि के रूप में प्रयुक्त की जाती है। यदि आपके पास जमीन है तो आप यूकेलिप्टस की खेती के बारे में अच्छी तरह विचार कर सकते हैं और मुनाफा कमा सकते हैं।

नीलगिरी मर्टल परिवार, मायर्टेसी में पुष्पों के पेड़ों, झाड़ियों की 700 से अधिक प्रजातियों में से एक वंश है। कोलंबिया के साथ नीलगिरी जनजाति में कई अन्य प्रजातियों के साथ-साथ इन्हें नीलगिरी के नाम से जाना जाता है।

25000 तक की लागत के साथ आप एक हेक्टेयर भूमि में यूकेलिप्टस के 3000 पौधे लगा सकते हैं जो कि पौधे लगाने के 5 साल बाद ही पेड़ बन जाते हैं। यूकेलिप्टस के तैयार पेड़ों से जो लकड़ियां प्राप्त होती हैं जो कि सैकड़ों किलो के बराबर होती है इससे आप लाखों रुपए तक कमा सकते हैं। 

यूकेलिप्टस की कृषि से मिलने वाले फायदे

1. सबसे पहले यूकेलिप्टस औषधिय पौधा है जो दुनिया के लगभग हर क्षेत्र में उगाया जा सकता है। 

2. मुनाफा कमाने हेतु इस का व्यवसायिक उत्पादन किया जा सकता है

3. खाली जमीन अगर आपके पास है तो आप इससे खेती कर सकते हैं जो कि अतिरिक्त मुनाफा देगा। 

4. खेती करके आप आयुर्वेद कंपनियों को बेच कर आप मुनाफा कमा सकते हैं।

5. इसके पेड़ों की देखभाल करना बहुत ही आसान है।

6. उत्पादन लागत अपेक्षाकृत कम और लाभ ज्यादा होती है।

7. नीलगिरी के पत्ते और तेल दोनों के ही बहुत सारे फायदे हैं।

कैसे शुरू करें यूकेलिप्टस की खेती

छोटे पैमाने पर नीलगिरी की व्यावसायिक खेती करना बहुत ही आसान है और इन पेड़ों की विशेषता यह है कि आप नीलगिरी के पेड़ों को कम देखभाल के साथ भी बड़ा कर सकते हैं तथा अन्य प्रबंधन की भी इनको इतनी आवश्यकता नहीं रहती। नीलगिरी के पेड़ सभी प्रकार के वातावरण में अच्छे से विकसित हो जाते हैं। यूकेलिप्टस की खेती के लिए कोई विशेष वातावरण की आवश्यकता नहीं होती। यह सभी वातावरण में अच्छे से विकसित हो जाते हैं और सभी प्रकार की मिट्टी में यह अच्छे से उग जाते हैं लेकिन आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि नीलगिरी के पेड़ को उगाने के लिए सूर्य की रोशनी पर्याप्त मिलनी चाहिए।

यूकेलिप्टस के पेड़ को उगाने के लिए विशेष प्रकार की जलवायु का होना जरूरी नहीं है ये विभिन्न प्रकार की जलवायु में ही उत्पन्न हो जाते हैं लेकिन सबसे अच्छे इनके उगने की बात की जाए तो यह उष्णकटिबंधीय से समशीतोष्ण जलवायु वाले क्षेत्रों में अधिक होते हैं। इनकी ऊंचाई 2000 से 2200 मीटर होती है। इनके अच्छी तरह वृद्धि होने के लिए इन्हें 4 सेंटीमीटर और 40 सेंटीमीटर वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्र में उगाया जाना बेहतर होता है।

इस बिजनेस में कैसे करें मार्केटिंग 

दोस्तों यूकेलिप्टस की खेती के व्यवसाय से आप अच्छा मुनाफा तभी कमा सकते हैं, जब आपकी मार्केटिंग अच्छी हो जैसे ही आप इस बिजनेस की मार्केटिंग आसानी से कर पाए तो समझ लीजिए कि आपका मुनाफा बहुत ज्यादा होगा। किसी बिजनेस में आप आगे बढ़ने से पहले उसकी मार्केटिंग रणनीतियों पर विचार जरूर करें। उसी तरह इसमें भी आपको मार्केटिंग रणनीतियों पर विचार करना होगा यूकेलिप्टस हर्बल या औषधीय पेड़ है इसलिए आप इससे बने उत्पादों को बेचने के लिए हर्बल कंपनियों से भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment