सुबह जल्दी कैसे उठे? | How to Wake Up Early In The Morning | best way only in 5 minutes

सुबह जल्दी कैसे उठे? How to wake up early in the morning, प्रेगनेंसी में सुबह कितने बजे उठना चाहिए, प्रेगनेंसी में सुबह उठकर क्या खाना चाहिए

सुबह जल्दी कैसे उठे? How to Wake Up Early In The Morning

चाहे हम लाख कोशिश करें सुबह जल्दी उठने की हमसे नहीं हो पाता हम सोचते हैं कि बस 5 मिनट बाद उठ जाएंगे लेकिन यह काम हमसे नहीं हो पाता चाहे हम अलार्म ही क्यों ना लगा लें, हम अलार्म को बंद करते हैं और सोचते हैं कि बस 5 मिनट ही की तो बस बात है और आंख बंद कर देते हैं लेकिन पता ही नहीं चलता कि कब घंटे बीत गए और यह हमारे रोज की रूटीन है। 5 मिनट से लेकर घंटों तक ऐसा रोज कहना और रोज हम सोचते हैं कि कल तो जल्दी ही उठना है यह हमारे अंदर बहुत बड़ी समस्या है।

सुबह जल्दी कैसे उठे?

तो आइए आज जानते हैं सुबह जल्दी न उठ पाने की इस बहुत बड़ी समस्या से निकलने का आसान समाधान,  जिसे आप बस 5 मिनट के अंदर कर सकते हैं। ये 5 मिनट हम आपको 5 स्टेप्स में बताएंगे जिससे आप आसानी से सुबह जल्दी उठ सकते हैं। 

मिनट स्टेप्स (कार्य)
पहला मिनटdecide करके सोये
दूसरा मिनटअलार्म चलकर बंद करें
तीसरा मिनटब्रश करें
चौथा मिनटपानी पिएं
पांचवां मिनटनहाए या हल्का एक्सरसाइज करें

पहला मिनट – decide करें और एक्साइटेड होकर सोये-

  रात को सोने से पहले डिसाइड कर लें कि कल क्या करना है। जब हम एक्साइटेड होकर सोते हैं तो हमें जल्दी उठने में मोटिवेशन मिलती है जिससे आप जल्दी उठ जाते हैं और इसी इस एक्साइटमेंट में उठने के बाद मन बिस्तर में फिर से जाना नहीं चाहता। यदि हम कुछ डिसाइड ही ना करें तो सुबह इसी चक्कर में हम सो जाते हैं कि बस 5 मिनट ही सो लेते हैं। 

आपको याद होगा कि जब हम छोटे बच्चे थे तो जब हमें मेला देखने जाना होता था तो उस रात को हम इतने एक्साइटेड होकर सोते थे कि सुबह कब आंख खुल जाती थी हमको पता ही नहीं चलता था और उठने के बाद हमारे मन में तो मेला देखने जाने की ही धुन लगी होती थी जिससे उठने के बाद नींद हम से कोसों दूर रहती थी।

जैसे आज 14 अगस्त को जब मैं आर्टिकल लिख रहा था तो 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर में मुझे स्कूल जाना था इस एक्साइटमेंट में मेरी नींद आज 15 अगस्त को जल्दी ही खुल गई। मैंने 4:30 बजे का अलार्म लगाया था किंतु मैं 3:00 बजे ही उठ गया था। 

 दूसरा मिनट –  अलार्म चलकर बंद करने जाएं

अगर आपको सुबह जल्दी उठने की आदत विकसित करनी है तो आपको सबसे पहले सोने से पहले रात को अलार्म को अपनी पहुंच से थोड़ी दूरी पर रखना चाहिए जिससे अलार्म जब बजे तो बंद करने के लिए आप वहां आसानी से न पहुंच पाए आपको वहां पर पहुंचने के लिए पैदल चलकर जाना ही पड़े  जिसके कारण आपको अलार्म को सुबह बंद करने के लिए उठना ही होगा। उठने के बाद जब आप चल कर जाते हैं तो चलने के दौरान आप में एनर्जी विकसित होती है जो कि आपको उठे रहने में सहायक होती है। 

तीसरा मिनट – ब्रश करें

अलार्म बंद करने के बाद जब आप ब्रश करते हैं तो आप में एनर्जी और ज्यादा बढ़ जाती है

 सुबह उठने के लिए आप में एनर्जी और बढ़ जाती है इसके कारण आप में बिस्तर में पड़े की इच्छा थोड़ी और कम हो जाती है जिससे बेड से दूर जाने के लिए आपके प्रयास में और थोड़ी तीव्रता आती है ब्रश करने से शरीर में ताजगी आती है। 

 चौथा मिनट- एक गिलास पानी पिएं-

रात को सोने से पहले एक गिलास पानी अपने बिस्तर के नीचे रख दें मतलब ब्रश करने के तुरंत बाद एक गिलास पानी पिएं एक गिलास पानी आपको और एनर्जी देगी जिससे आप अपने बेड से दूर जाने में एक और चरण पार कर लेंगे। 

 पांचवां मिनट – नहाए या हल्का एक्सरसाइज करें-

यह लास्ट स्टेप है जिसमें या तो आप नहा सकते हैं या तो फिर हल्का एक्सरसाइज कर सकते हैं इससे दोनों में आपको अपने बेड से बाहर आने में बहुत आसानी मिलेगी और लास्ट स्टेज के करते ही जैसे एक जादू सा होता है जो कि आपके मन से बेड में रहने की इच्छा ही खत्म कर देती है जिससे आप इतनी सुबह से उठकर इस महत्वपूर्ण पांचवे स्टेप को करके देखते हैं जिससे आपके बेड में जाने की इच्छा छूमंतर हो जाती है और आप अंततः उठ ही जाते हैं। 

प्रेगनेंसी में सुबह कितने बजे उठना चाहिए

प्रेगनेंसी में सुबह कितने बजे उठना चाहिए

जैसा कि कहा भी गया है कि रात में जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना चाहिए और मैं भी जब छोटा बच्चा था तो अपने कैलेंडर में लिखा हुआ देखा था कि रात में जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना यही बुद्धिमान बनने के उपाय हैं  यह बात प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए विशेष रुप से लागू होती है।

प्रेग्नेंट महिलाओं को रात में जल्दी सोना चाहिए।  जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी सुबह उठना चाहिए लेकिन यह भी याद रहे प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए रात में 8 घंटे की नींद आवश्यक है तो इस इसे ही आधार मानकर यदि आप रात को 9:00 या 10 बजे सोते हैं तो सुबह 6:00 बजे उठना चाहिए और यदि आप 8:00 बजे सोते हैं तो आप 5:00 बजे उठ सकते हैं।  आपके सुबह जल्दी उठने का अच्छा प्रभाव आपके बच्चे में उत्पन्न होता है जो कि उसके जन्म उपरांत ही दिखाई पड़ता है अर्थात बच्चा स्वस्थ और हृष्ट-पुष्ट उत्पन्न होगा। अतः आप इस बात का अच्छे से ख्याल रखें। 

 जितना रात में जल्दी सोना प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए आवश्यक है उतना ही दिन में प्रेग्नेंट महिलाओं को 2 घंटे की भरपूर नींद लेनी चाहिए नींद। 

यदि प्रेग्नेंट महिलाएं किसी कारणवश जल्दी रात को सो नहीं पाती जिससे वह सुबह जल्दी नहीं उठ पाती तो भी उन्हें समय का ख्याल रख के रात में 8 घंटे की भरपूर नींद लेनी ही चाहिए।

प्रेगनेंसी में सुबह उठकर क्या खाना चाहिए

जब हमने प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सुबह जल्दी उठने की बात कही है तो हम जानते हैं कि सुबह उठने के बाद प्रेग्नेंट महिलाओं को क्या खाना चाहिए।

पोषक तत्व स्रोत
प्रोटीनअंडा,पनीर, पीनट बटर
वसामूंगफली, अंडा, मछली, दूध
कैल्शियमदूध, दही, ड्राई फ्रूट्स
आयरनचुकंदर, पालक, अनार

प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सुबह उठकर प्रोटीन युक्त आहार लेना चाहिए यह केवल मां के लिए ही नहीं अपितु बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है इसके अंतर्गत आते हैं-

अंडा,पनीर और पीनट बटर आदि इसके स्रोत हैं।

वसा युक्त भोजन-

इसका सेवन बच्चे में महत्वपूर्ण विकास करता है इसके कुछ स्रोत हैं- मूंगफली, अंडा, मछली, दूध आदि इसके महत्वपूर्ण स्रोत है।

कैल्शियम युक्त भोजन

कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है माता के इसके सेवन से बच्चा हष्ट पुष्ट और तंदुरुस्त उत्पन्न होता है जिसके कारण उसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता सामान्य के मुकाबले अधिक रहता है जिससे रोग उसे आसानी से प्रभावित नहीं कर पाते। इस से युक्त खाद्य पदार्थ हैं-

दूध, दही, ड्राई फ्रूट्स(मेवा) इत्यादि में पाया जाता है। 

आयरन से परिपूर्ण भोजन-

बच्चे में ऑक्सीजन की समुचित मात्रा पहुंचाने के लिए मां को मां के लिए भरपूर मात्रा में आयरन युक्त भोजन लेना आवश्यक है जिससे बच्चे के शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई भरपूर मात्रा में हो। इसके स्रोत हैं- चुकंदर, पालक, अनार, अमरुद आदि।

इसके साथ ही हरी सब्जियों और साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए तथा खजूर का सेवन भी बहुत लाभदायक होता है।

FAQ

प्रश्न: जो सुबह उठने की विधि बताई गई है वह कितने मिनट की है?

Ans: आप यहां बताएं विधि अनुसार यदि सुबह उठते हैं तो केवल आप 5 मिनट में ही सुबह उठ सकते हैं। 

प्रश्न: हमें सुबह उठने के लिए अलार्म को कहां पर रखना चाहिए?

Ans: हमें सुबह जल्दी उठने के लिए अलार्म को अपनी पहुंच से दूर रखना चाहिए ताकि हम जब अलार्म बंद करें तो पैदल चलकर बंद करें।

प्रश्न: प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए कितने घंटे की नींद आवश्यक है?

Ans: प्रेग्नेंट महिलाओं को रात को 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए तथा दिन में 2 घंटे की भी भरपूर नींद लेनी चाहिए। 

प्रश्न: क्या प्रेग्नेंट महिलाओं के सोने और खाने का प्रभाव उनके होने वाले बच्चों पर भी पड़ता है?

Ans: हां प्रेग्नेंट महिलाओं के सोने और खाने का प्रभाव उनके बच्चों में भी दिखाई देता है अगर महिलाएं भरपूर नींद लें और पोषक तत्व युक्त भोजन ग्रहण करें तो उसका होने वाला बच्चा भी स्वस्थ होता है।

प्रश्न: हमें सुबह क्यों जल्दी उठना चाहिए?

Ans: सुबह उठना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताया गया है। हम जल्दी उठते हैं तो हमारे पास अपने goals को पाने के लिए अधिक समय रहता है इसके साथ ही इसके और बहुत सारे फायदे भी हैं।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने सुबह उठने में होने वाली समस्याओं से जूझने हेतु 5 मिनट का जादू सिखा जिससे हम सुबह जल्दी उठ सकते हैं और अपनी दिनचर्या में अपने गोल तक पहुंचने में हमें ज्यादा समय मिलता है जिससे हम अपने डेली रूटीन में और ज्यादा काम और ज्यादा अच्छे तरीके से बिना जल्दबाजी किए कर सकते हैं क्योंकि हमारे पास अब अधिक समय है। इसके साथ ही हमने प्रेगनेंसी में सुबह कितने बजे उठना चाहिए तथा प्रेगनेंसी में सुबह क्या खाना चाहिए इस बारे में भी हमने चर्चा की।

यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो कृपया इसे शेयर करें और हमें कमेंट करके बताएं कि हम अच्छा कर रहे हैं या फिर आप जिस टॉपिक पर आगे पढ़ना चाहेंगे लिखकर हमें बताएं आप कमेंट करते हैं तो हमारा मोटिवेशन बना रहता है। 

इन्हें भी पढ़िए

खजूर की खेती कैसे करें? How to start best date planning business in Hindi

बिजनेस करने के तरीके | 8 strong techniques 

चाय की दुकान कैसे शुरू करें? | Tea business idea| 30 – 40 हजार महीना

1 thought on “सुबह जल्दी कैसे उठे? | How to Wake Up Early In The Morning | best way only in 5 minutes”

Leave a Comment